चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के करमा स्थित मां तारा हीरो मोटरसाइकिल शोरूम में हीरो कंपनी के नए और आधुनिक मॉडल ग्लेमर एक्स की विशेष लॉन्चिंग धूमधाम से की गई। इस अवसर पर शोरूम परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केक काटकर गाड़ी के आगमन का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मयूरहंड के जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी रहे। जिन्होंने अपने विधिवत रूप से नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया। इस दौरान स्थानीय वीरेंद्र राणा के अलावा गणमान्य लोग, शोरूम के कर्मचारी और कई वाहन प्रेमी मौजूद रहे। शोरूम के संचालक विजय सोनी ने गाड़ी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हीरो कंपनी ने इस नए मॉडल में ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा है। अत्याधुनिक फीचर्स और बेहतरीन माइलेज से लैस यह गाड़ी क...