Chatra News: मटका फोड़ में झांसी किंग क्लब और रस्साकशी में नमन ग्रुप ने मारी बाजी
चतरा, सितम्बर 6 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर शुक्रवार की देर रात खेल और उमंग के रंग में रंगा रहा। सार्वजनिक नव युवक विकास लाडली ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों से लेकर युवाओं तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दहीहंडी मटका फोड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़,रस्साकशी और आंख बंद मटका फोड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा व दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही।कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। इसके बाद जलेबी दौड़ से प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। जलेबी को बिना हाथ लगाए खाने की कोशिश में प्रतिभागियों के बीच खूब रोमांच देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Chapra News: कान्हा ने मटकी फोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.