चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। माइंस खुलने के एक दशक बाद मगध संघमित्रा एरिया के जीएम और पीओ कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन मंत्रोच्चार के बीच सीसीएल के एच आर डायरेक्टर हर्षनाथ मिश्रा और टेक्निकल चंद्रशेखर तिवारी ने किया। बुधवार को चमातू गांव में आयोजित समारोह में करोड़ों की लागत से बने नवनिर्मित महाप्रबंधक कार्यालय भवन कामगार और रैयतों को समर्पित कर दिया गया है। यह कार्यालय पिछले दस सालों से पिपरवार के बचरा से संचालित हो रही थी। लिहाजा जीएम राजीव कुमार के प्रयास से कार्यालय भवन को प्रभावित गांव में शिफ्ट कर गौरव पल बना दिया।उद्घाटन से पूर्व जीएम कुमार ने दोनों डायरेक्टर को बुके और फल देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: घंटों जाम में फंसे रहे सीसीएल के डायरेक्टर जीएम आफिस के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधि...