चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: चतरा संवाददाता चतरा मंडलकारा में बंदी मंटू उर्फ दिलेश की मौत के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों व काफी संख्या में ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस चौक को 11 बजे से जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम में आर्मी की दर्जनों गांड़ियां फंसी हुई थी और पोस्ट ऑफिस चौक के आसपास आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गयी थी। यह देखते हुए सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव व अन्य पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने लोगों को जबरण हटाकर आवागमण को सुचारू किया। यह भी पढ़ें- मंडल कारा में बंदी की मौत के बाद परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौक किया जाम जाम हटाने के दौरान आक्रोशित लोग पुलिस से ही उलझ जा रहे थे। जिस कारण कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी...