चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बोड़ा मोड़ गांव में शुक्रवार को घर बनाने के दौरान हुए विवाद में तीन भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना से संबंधित कृष्णा साव साव ने हंटरगंज थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कृष्णा साव ने बताया है कि वह अपने पुराने घर के बगल में नया मकान बना रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आशुतोष साव, श्याम कुमार, कालीचरण साव,संदीप ठाकुर, मनीष सहित चार-पांच अज्ञात लोग पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, बैट से हमला कर दिया। हमले में कृष्णा साव के सर पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें कृष्णा साव गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए उसके विकलांग भाई शंकर साव के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका मोब...