चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत के मरगड़ा गांव निवासी सतीश गंझू ने अपने ही पिता के चचेरे भाई पर जेसीबी मशीन में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने लावालौंग थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, सतीश गंझू का अपने पिता के चचेरे भाई बलू गंझू के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के कारण बुधवार की रात बलू गंझू ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर घर के बाहर खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी। आग लगने से जेसीबी मशीन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि इस घटना भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते के द्वारा अंजाम दिया गया है। पीड़ित सतीश गंझू का कहना है कि जेसीबी मशीन ही उ...