चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति चतरा की बैठक मंगलवार को केसो पैलेस होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलेश्वर राम ने की, जबकि संचालन विजय भारती ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां थे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दिनेश्वर राम, उपाध्यक्ष नुनुलाल भुईयां तथा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुईयां भी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य भुईयां समाज को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त और संगठित बनाना था। अपने संबोधन में दुलाल भुईयां ने समाज में शिक्षा के प्रसार पर विशेष बल देते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में प्रचलित तिलक प्रथा पर रोक लगाने का...