चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से 10 सितंबर को चतरा में आक्रोश मार्च एवं समाहरणालय घेराव-धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में निर्दोष छात्रों पर कथित रूप से दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के अनुसार 10 सितंबर को सुबह 10 बजे जतराही से आक्रोश मार्च निकाला जाएगा, जो समाहरणालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में तब्दील होगा। इस दौरान डीसी एवं एसपी कार्यालय के घेराव का भी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Saraikela News: भाजपा का डीसी व एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम आज में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व...