चतरा, जुलाई 15 -- Chatra News: चतरा संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा आयेंगे। वे भाजपा युवा नेता श्री निवास और भाजपा के चतरा जिला मीडिया प्रभारी से मिलने चतरा जेल पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इनके आगमण को लेकर जिला भाजपा कार्यकताओं की तैयारी जोरों पर है। प्रदेश अध्यक्ष के आगमण को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से भी भाजपाइयों को आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह हुए गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...