चतरा, अगस्त 20 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की कलश वंदन यात्रा 20 अगस्त को इटखोरी झंडा चौक पहुंची । यह यात्रा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात मंगल कलश को हनुमान मंदिर में स्थापित किया गया। यहां से विभिन्न पंचायतों में यात्रा की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, मंडल महामंत्री शिवकुमार राणा, शक्ति सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती, रामाधार राम अनुज दांगी श्री राम चौरसिया आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली गई कलश वंदन यात्रा यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...