चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में मंगलवार को नव नामांकित विद्यार्थियों के स्वागत एवं महाविद्यालय से परिचय के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सीनियर छात्र-छात्राओं ने अतिथियों और नव प्रवेशित विद्यार्थियों का आरती उतारकर और तिलक लगाकर स्वागत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के दानदाता सदस्य देव कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पवन शर्मा ने कहा कि यह महाविद्यालय प्रखंड क्षेत्र में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर है।प्राचार्य यह भी पढ़ें-...