Chatra News: भद्रकाली महाविद्यालय में एसआइआर 2026 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चतरा, अक्टूबर 12 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय, इटखोरी में सोमवार को प्राचार्य डॉ. दुलार हजाम की अध्यक्षता में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) 2026 के तहत युवा मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईएलसी कोऑर्डिनेटर प्रो. ललित मोहन चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बालेश्वर पासवान ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दुलार हजाम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक वोट जरूरी है। प्रो. ललित मोहन चौधरी ने कहा कि ष्जिला निर्वाचन कार्यालय, चतरा के निर्देश पर महाविद्यालय में युवा वोटर के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि महाविद्यालय का एक भी पात्र छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.