चतरा, अक्टूबर 21 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में रविवार को नवरात्र की संधि बलि का अनुष्ठान पूरे विधि विधान पूर्वक किया गया। इस पावन अवसर पर माता के दरबार में भद्रकाली मंदिर न्यास बोर्ड के सदस्यों के साथ जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी, सीताराम सिंह, डॉ मृत्युंजय सिंह, रतन शर्मा, राणा जंग बहादुर सिंह, टुन्नी सिंह, अविनाश सिंह, नागेश्वर यादव, अशोक सिंह, विजय चौरसिया समेत हज़ारो श्रद्धालु भक्तों ने भी फलों की बलि दिन के 7 बजकर 53 मिनट 1 सेकेंड अर्पित की। नवरात्र की संधि बलि के अनुष्ठान के वक्त माता रानी का दरबार मां भद्रकाली के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा पूजा-1 परंपरा के अनुसार नवरात्र की संधि बलि का अनुष्ठान मां भद्रकाली मंदिर के साधना चबूतरा पर हुआ। संधि बलि से पूर्व मां भद्र...