Chatra News: ब्रजेश गंझू की मौत के बाद लावालौंग के लुट्टू-सोहावन में नहीं मना करमा पर्व
चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की मौत के बाद लावालौंग प्रखंड के उसके पैतृक गांव लुट्टू और सोहावन गांव में इस वर्ष कर्मा पर्व का आयोजन नहीं किया गया। ब्रजेश गंझू की मौत को लेकर गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी कारण इस बार प्रकृति और गंझू समाज से जुड़े प्रमुख पर्व कर्मा को उत्सव के रूप में नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। लुट्टू और सोहावन गांव में हर वर्ष कर्मा पर्व को लेकर कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती थीं। कर्मा डाली स्थापित करने, पूजा-अर्चना, पारंपरिक गीत-संगीत और सामूहिक कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहता था। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग कर्मा पूजा में शामिल होने इस गांव में पहुंचते थे। दोनों गांवों की सामूहिक कर्मा पूजा को प्रखंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.