चतरा, अक्टूबर 27 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि । प्रखंड के बेलहर नदी पर पुल निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास के प्रयासों से यह मंजूरी संभव हो पाई। सोमवार को प्रखंड महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि त्रिलेश्वर राणा ने इसकी जानकारी दी। दर्जनों गांव के लोग लंबे समय से बेलहर नदी पर पुल की मांग कर रहे थे। बरसात में नदी पार करना मुश्किल होता था, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। आधारभूत विकास के लिए यह पुल अत्यंत जरूरी था। स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। राणा ने बताया कि निकट भविष्य में निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह कार्य विधायक के निजी सहायक विजय दांगी के सहयोग से संभव हुआ। क्षेत्र की जनता ने नेक कार्य के लिए माननीय विधायक उज्जवल दास और विजय द...