चतरा, अक्टूबर 6 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया की नवाडीह पथलगडा शाखा द्वारा मंगलवार को नवाडीह बाजोबार गांव में सतर्कता जागरूकता ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना और सुरक्षित बैंकिंग के तरीकों से अवगत कराना था। ग्राम सभा में पंचायत भवन के कर्मियों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक रवि कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को विस्तार से बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही सावधानी बरतने की भी जरूरत है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक ओटीपी पिन या अन्य गोपनीय दस्तावेज साझा न करें। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, लॉटरी के झ...