चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के कार्य से मुक्त करने की मांग की है। इस संबंध में सेविकाओं ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सेविकाओं ने कहा कि उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के साथ-साथ बीएलओ का कार्य भी करना पड़ रहा है। इससे केंद्र के नियमित संचालन में काफी परेशानी हो रही है।सेविकाओं ने बताया कि बीएलओ कार्य के लिए क्षेत्र में भ्रमण करना पड़ता है। ऐसे में कई बार आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने में देरी हो जाती है। इससे केंद्र में आने वाले बच्चों की देखभाल एवं अन्य विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन वहीं, केंद्र पर समय से नहीं पहुंचने को लेकर विभागीय स्तर से स्पष्टीकरण मांगे जाने का भी...