Chatra News: बिना सीट बेल्ट और रैश ड्राइविंग पर सिमरिया पुलिस सख्त,
चतरा, अगस्त 8 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया थाना पुलिस ने नियमों को ताक पर रखकर गाड़ी चलाने वाले हाइवा के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार की रात पुलिस ने सिमरिया चौक पार कर रहे कोयला लदे 13 हाईवा वाहनों और उनके चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ये सभी वाहन बिना सीट बेल्ट और तेज रफ्तार (रैश ड्राइविंग) में चलाए जा रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ एमवी एक्ट (टश् अू३) की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया है। इस कार्रवाई के तहत प्रत्येक वाहन पर 7500-7500 रुपये का आर्थिक दंड कुल 97,500 रुपये लगाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.