चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गेरुआ नारायणपुर गांव में शुक्रवार को तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को बिजली विभाग की लापरवाही और लचर व्यवस्था को कोस रहे हैं। परिजनों ने बताया कि बच्ची दूध लेने जा रही थी, तभी रास्ते में बिजली के तार के संपर्क में आ गई। मृतका स्थानीय निवासी राजेन्द्र साह की भगिनी बताई जाती है। मृतका के पिता नहीं है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...