चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के द्वारी व तिलैया गांव में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए 11 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। सभी के विरुद्ध गिद्धौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही कुल 2,51,225 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।जानकारी के अनुसार कनीय अभियंता तरुण कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया। जांच के दौरान कई उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन अथवा अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाए गए। विभाग ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराय।विद्युत चोरी के आरोपितों में द्वारी के उमेश यादव,यूनिश अंसारी, इमरान अंसारी, प्रमोद कुमार ,मोहन यादव,कुदुस अंसारी व तिलैया के प्रमोद यादव,बालेश्वर यादव,अकल यादव,चेतन यादव व राजदेव यादव...