चतरा, सितम्बर 1 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के मार्गदर्शन एवं उपायुक्त, चतरा के निर्देशानुसार जिले में जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक बाल श्रम के विरुद्ध विशेष जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में संभावित बाल श्रम वाले स्थलों, दुकानों, होटलों, ढाबों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर जागरूकता एवं रेस्क्यू की कार्रवाई की गई।

बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई अभियान के क्रम में धावा दल द्वारा प्रतिष्ठान संचालकों एवं आम नागरिकों को बाल श्रम के कानूनी प्रावधानों, इसके दुष्परिणामों तथा बच्चों के शिक्षा, संरक्षण एवं सुरक्षित बचपन के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। संभावित बाल श्रम वाले प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बाल श्रम में नियोजित पाए गए...