चतरा, सितम्बर 26 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। बारिश में कुंदरी गांव के विधवा महिला का मिट्टी का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त होने से महिला परेशान है। प्रखंड के मंझगांवा पंचायत स्थित कुंदरी गांव के मसोमात चिंता देवी का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे जर्जर घर में पूरा परिवार रहता है। परिवार को रात गुजारने के लिए दूसरों के यहां शरण लेनी पड़ रही है। महिला ने बताया कि आवास योजना की सूची में मेरा नाम कई बार आया, लेकिन हर बार अधिकारियों और बिचौलियों की मिलीभगत से उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया। महिला ने प्रशासन से आवास की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में बारिश से गिरे घर व पेड़ कुंदरी गांव के पिंटू यादव, नकुल यादव, चिंता देवी, मजू देवी, गीता देवी, रेशमी देवी, सबिता देवी, सावित्री देवी, चंद्री देवी समेत ...