चतरा, सितम्बर 1 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश ने शहर और आसपास की सड़कों की स्थिति बदतर कर दी है। जर्जर सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से अब वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। ऐसे में आए दिन बाइक सवार और बड़े वाहन अचानक गड्ढों में फंस रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।बारिश के कारण कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिन स्थानों पर पहले से गहरे गड्ढे थे, वहां पानी भर जाने के बाद सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश से चंदवारा की नदियां उफान पर, गौरी नदी के पुल के ऊपर से बह रहा पानी तेज रफ्तार में आने वाले वाहन अचानक गड्ढे में पड़ने से अनियंत्रित हो सकते हैं, जिससे बड़ी ...