चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। पिछले 30 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण औद्योगिक नगरी टंडवा का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बताया गया बुधवार की शाम से ही बारिश हो रही है जो गुरुवार की शाम पांच बजे तक कायम रहा। रूक रूक बारिश होने से कामकाजी लोगों को छोड़कर लोग दिनभर अपने घरों में कैद रहे। इधर लगातार बारिश से सीसीएल और एनटीपीसी की कोल माइंस से कोयले की उत्पादन पूरी तरह बाधित रहा। वहीं कोल डिस्पैच भी प्रभावित हुआ। बताया गया कि मगध, आम्रपाली और चंद्रगुप्त से लगभग हर रोज सवा लाख टन कोयले की उत्पादन होती है जो बारिश की भेंट चढ़ गयी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बारिश से चितरा कोलियरी में कोयला उत्पादन प्रभावित मगध पीओ राकेश कुमार का कहना है कि लगातार बारिश से उत्पादन प्रभावित हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...