चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंगल विंडो सेंटर में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से 40 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में बीटीएम प्रभात कुमार एवं मुखिया डेगन गंझू ने किसानों को बीज उपलब्ध कराया। इस दौरान किसानों को उन्नत किस्म के बीज का उपयोग कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि समय पर बुआई और आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने से उत्पादन में वृद्धि होगी। किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे खेती के लिए लाभकारी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...