चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज मुख्य बाजार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी मोटरसाइकिल में सांप घुस गया। घटना को लेकर बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले सांप एक बुलेट मोटरसाइकिल में घुसा हुआ था। जैसे ही बुलेट चालक बाइक पर बैठने लगा, तभी सांप फुफकारते हुए बाहर निकला। चालक घबराकर बाइक छोड़ दूर भाग गया। इसके बाद सांप बगल में खड़े दूसरे बाइक होंडा साइन में घुस गया। सांप के बाइक में घुसते ही बाजार में भीड़ जमा हो गई। लोग सांप को निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन डर के कारण कोई पास जाने को तैयार नहीं था। बाद में एक बाइक मिस्त्री को बुलाया गया। मिस्त्री ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक के पाट्र्स खोलने शुरू किए और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक के अंदर छिपे सांप को ...