चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: प्रतापपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कौरा उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना ने बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इसमें इसी प्रखंड के तुम्बिया गांव निवासी नेपाली भारती की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेश कुमार शर्मा एंबुलेंस मंगाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नेपाली भारती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चतरा रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, बाइक काफी तेज गति से चलाई जा रही थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद ...