Chatra News: बहुप्रतीक्षित लावालौंग-पांकी सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी
चतरा, नवम्बर 24 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। लंबे समय से सड़क की बदहाली और आवागमन की समस्या से जूझ रहे लावालौंग-पांकी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से प्रतीक्षित लावालौंग-पांकी मुख्य सड़क का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। वहीं, जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसका सीधा असर विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और व्यवसायियों पर पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.