Chatra News: बहागड़ा की टीम को हराकर पारामातू बना फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन
चतरा, अगस्त 21 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। युवा शक्ति क्लब पारामातु की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में 100 से अधिक टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में जुटे रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पूरा मैदान रोमांचित रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आयोजक टीम पारामातु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहागड़ा की टीम दूसरे, सेरका की टीम तीसरे और टुंगुन की टीम चौथे स्थान पर रही। टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में लावालौंग पंचायत की मुखिया नेमन भारती, मुखिया प्रत्याशी आदित्य यादव, हेडुम पंचायत के मुखिया संतोष राम, लावालौंग पंचायत की मुखिया प्रत्याशी प्रतिमा देवी और उपमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.