Chatra News: बस से गिरकर चना बेचनेवाले युवक की हुई मौत
चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बगरा चौक पर बुधवार की शाम दीप ज्योति नामक एक यात्री बस से गिरने से चना बेचने वाले एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक पिपराडीह गांव निवासी 40 वर्षीय भीम प्रसाद था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह बगरा जबड़ा मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और लोगो को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान वाहन मालिक द्वारा तत्काल दाह संस्कार के लिए परिजनों को 20 हज़ार रुपये नगद दिया, साथ ही थाना प्रभारी द्वारा वाहन का इंश्यूरेंस का पैसा दिलाने और सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद लगभग 12 बजे सड़क ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.