Chatra News: बस-कार की टक्कर में दो छात्राएं समेत चार लोग घायल
चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: बस-कार की टक्कर में दो छात्राएं सहित चार लोग घायल चतरा, संवाददाता।शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा के समीप कार और यात्री बस की टक्कर मे परीक्षा देने चतरा आ रही 2 छात्राएं सहित 4 लोग घायल हो गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी दौरान सेरेगड़ा घाटी के समीप एक कार और जय मां सिंह वाहिनी रथ बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार मे सवार सभी चार लोग घायल हो गये। कार चालक को हल्की चोटे आई है। वहीं गंभीर रूप से घायल अमित सिंह, श्रुति कुमारी और नैनशी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए गया जी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त कार ओर यात्री बस को सदर थाना ले आया है. समाचार लिखे जाने तक किसी तरह का कोई आवेदन थाना मे नहीं दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.