चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बलबल में शुक्रवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान इंदरवा गांव के संतोष कुमार की पत्नी मनीष देवी (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल,चतरा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...