चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि लावालौंग को पलामू से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति सरकार के विकास और बेहतर सड़क निर्माण के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। देश की आजादी के बाद से ही जर्जर पड़े इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, बिखरी गिट्टियां और मिट्टी के कारण आवागमन बेहद कठिन और जोखिमभरा हो गया है। सड़क की खराब स्थिति से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग अब भी उदासीन बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन बार-बार खराब हो रहे हैं। राहगीरों को दुर्घटना का भय बना रहता है और कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से इस सड़क का समुचित निर्माण या पुनर्निर्माण नहीं हुआ, जिससे...