चतरा, जुलाई 19 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जबड़ा गांव में शुक्रवार की देर शाम बच्चों के लड़ाई में बड़ो के बीच घटे मारपीट की घटना में दो पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलो में पहले पक्ष के विष्णुपत यादव, कपिल कुमार, वकील कुमार और दूसरे पक्ष के चंदू यादव, राजन्ति देवी, आदित्य कुमार, दिलीप कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में इलाज कराया गया। भर्ती कराया गया। सभी के सर में गंभीर चोट लगा है। दोनों ओर से थाना में मारपीट से संबंधित आवेदन दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों पक्ष के घरों के छोटे बच्चे खेल-खेल में आपस में लड़ गए थे। बच्चों की लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई और दोनों ओर से मारपीट की घटना घटा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...