चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल पंचायत के बंदा नदी में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की करीब 2 बजे दिन में कुछ लोगों की नजर नदी में पड़े उस लाश पर पड़ी तो इसकी सूचना गांव वालों को दी गई, लोगों का कहना है कि यह शव दूसरे स्थान से बहकर यहां आया है। इसकी सूचना गांव वालों ने राजपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस बांदा नदी के दो मोहन के पास पहुंची वहां एक शव को देखा और उसे अपने कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: बालूबाड़ी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। वैसे पुलिस हर पहलु पर जांच ...