चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। फुलांग पंचायत भवन में गुरूवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया गया। इसके तहत 106 लोगों का पुनरीक्षण किया गया। पुनरीक्षण कार्य गिद्धौर प्रखंड के सीओ अनंत सैनम विश्वकर्मा ने किया। पंचायत में एसआईआर के तहत मतदाता सूची में जिनका समस्या था। उनको नोटिस कर गहन रूप से जांच किया गया। जांच में सही पाए जाने वाले मतदाता का नाम मतदाता सूची में रहेगा। जिसका सही कागजात नहीं रहेगा उनका नाम हट जाएगा। मुखिया रेणु देवी सतीश शर्मा, उदित कुमार, मुकेश कुमार राणा के अलावा दर्जनों ग्रामीण थे। यह भी पढ़ें- खूंटी में एसआईआर के तहत दस्तावेजों का सत्यापन तेज यह भी पढ़ें- Ghumla News: नाम में अंतर पर मांगे जा रहे अतिरिक्त दस्तावेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...