चतरा, सितम्बर 4 -- Chatra News: कुंदा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पिंजनी गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में चतरा विधायक जनार्दन पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विधायक के पहुंचने पर आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान विधायक जनार्दन पासवान ने खिलाड़ियों के बीच टी-शर्ट का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मैदान में किक मारकर फाइनल फुटबॉल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेर...