Chatra News: फरार वारंटी गिरफ्तार
चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: चतरा संवाददाता शहर के चुड़िहार मोहल्ला से सदर थाना पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी चुड़िहार मोहल्ला निवासी गोपाल राम का पुत्र विशाल कुमार उर्फ सोनू है। उसपर सदर थाना कांड संख्या 235, 2018 दर्ज है। मालुम हो कि धंगरटोली मोहल्ला निवासी राजेश चौधरी की मौत हो गयी थी। इस मामले में राजेश की पत्नी और विशाल पर आरोप लगाया गया था। पत्नी शोभा देवी को सोमवार को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। वहीं इसी दिन इस कांड के आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.