चतरा, सितम्बर 19 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। फरार अभियुक्त की पहचान बिहारी केदली गांव के इस्लाम खान के पुत्र अरशद खान के रूप में की गई है। अरशद खान हंटरगंज थाना कांड संख्या 83/26 का नामजद अभियुक्त है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर रहा था। वारंट के बावजूद सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर हंटरगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: फरार अभियुक्त के घर चिपका इश्तेहार शुक्रवार को एसआई भोला साव के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहारी केदली गांव पहुंची और अभियुक्त के घर पर इश्तेहार साटा। इ...