चतरा, जुलाई 27 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज थाना क्षेत्र का एक प्रेम प्रसंग इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमी के न्यायिक हिरासत में जेल जाने के बाद उसकी प्रेमिका सीधे उसके घर पहुंच गई और पिछले दो दिनों से वहीं डटी हुई है। युवती के धरने पर बैठने से गांव में हंगामे जैसी स्थिति बन गई है,और लोगों की भीड़ जुटने लगी। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी गौतम कुमार और बड़ीबीघा की एक युवती के बीच प्रेम संबंध था। इसी मामले में 27 जून को युवती की शिकायत पर हंटरगंज थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की लगातार दबिश के बाद युवक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस बीच युवक के जेल में रहने के बावजूद युवती उसके घर पहुंच गई और वहीं रहन...