Chatra News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कीचड़ से मरीज बेहाल
चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: मयूरहंड प्रतिनिधि मयूरहंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में पीसीसी पथ का निर्माण नहीं होने से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर की जर्जर स्थिति और कीचड़ के कारण लोगों का यहां आना-जाना दूभर हो गया है। विशेषकर बरसात के मौसम में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। पीएचसी परिसर में कच्ची सड़क होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही जलजमाव और फिसलन वाली स्थिति पैदा हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है, जिन्हें स्ट्रेचर या पैदल अस्पताल के मुख्य द्वार तक ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। एम्बुलेंस को भी परिसर के अंदर तक आने में काफी परेशानी होती है。 यह भी पढ़ें- Simdega N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.