चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय हंटरगंज में शुक्रवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फेकू रविदास ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन और वेतन भुगतान से जुड़े समस्याओं पर चर्चा किया गया। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालयों में चावल की कमी के कारण एमडीएम संचालन मेंकाफी परेशानी हो रही है। राशि के अभाव में भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। वही सहायक आचार्यों का वेतन भुगतान चार माह से लंबित होने के कारण हो रहे परेशानियों को लेकर भी चर्चा किया गया। विभाग द्वारा शपथ ग्रहण और अंतिम प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद वेतन भुगतान की बात बताई जा रही है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में नाराजगी है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन सिंह, ...