चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में गिरा प्लास्टर, बाल बाल बचे शिक्षक और बच्चे शीर्षक से हिन्दुस्तान ने 22 जुलाई को प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते हुए जिले के डीसी रवि आनंद ने संज्ञान लेते हुए एक जांच टीम का गठन किया है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 10 दिनों में पूरी जांच रिपोर्ट मांगा गया है। मालुम हो कि प्रतापपुर हाईस्कूल परिसर में बने अतिरिक्त भवन का निर्माण लगभग तीन करोड़ साठ लाख रुपए की लागत से कराया गया है। भवन के दीवार में अभी ही दरार पड़ने लगी है। वहीं छत से प्लास्टर भी गिरने लगा है, इससे सुरक्षा पर प्रश्न उठाना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने प्रतापपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन निर्माण में कथित अनियमितता और घटिया निर्माण की शिकायत को गंभी...