चतरा, अगस्त 24 -- Chatra News: प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर प्रखण्ड अंतर्गत प्रतापपुर मध्य विद्यालय प्रांगण में हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने को लेक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रतापपुर के कई प्रबुद्ध जन शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने हनुमान मंदिर के भव्य निर्माण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर अपने-अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। आस्था, विश्वास और जनभागीदारी से जुड़ा यह पवित्र संकल्प निश्चित रूप से प्रतापपुर की धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगा। बैठक में कई पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं धर्म प्रेमी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बिरला मंदिर के 15 विशाल गेट से सुसज्जित होगा मेला मैदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...