Chatra News: प्रतापपुर पुलिस ने 110 पेटी शराब जब्त की
चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से 110 पेटी अवैध शराब को जब्त किया है। शराब तस्कर पुलिस वाहन को देखकर अपनी पिकअप गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर भागने में सफल रहा। बताया गया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रतापपुर थाना पुलिस प्रतिदिन विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रतापपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि योगियारा गांव के समीप प्रतापपुर जोरी मुख्य पथ पर एक पिकअप वाहन जो भैंस को धक्का मारकर भाग रहा है। इसी सूचना पर पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप गाड़ी को जब्त कर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप गाड़ी में मुरही के बोरी के निचले हिस्से में छिपा कर रखा गया अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.