चतरा, जुलाई 19 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। द स्टडी जोन कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर तैयारी कर चार युवकों ने अग्नि बीर परीक्षा में सफलता हासिल किया है। वहीं एक युवती होमगार्ड में सफलता प्राप्त की है। प्रतापपुर में विधायक मुहल्ले में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सफलता हासिल करने वाले युवक युवतियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया और हौसला अफजाई करते हुए कोचिंग सेंटर के संचालक सह शिक्षक कमल किशोर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। बशर्ते कि इमानदारी और लग्न से पढ़ाई और मेहनत किया जाय।जिन छात्रों ने अग्नि बीर परीक्षा में सफलता हासिल किया है उनमें आर्यन कुमार,मंजीत कुमार, भास्कर कुमार, एवं छोटू कुमार वहीं होमगार्ड में सफलता प्राप्त करने वाली पूजा कुमारी का नाम शामिल हैं। इस कोचिंग स...