Chatra News: प्रखंडस्तरीय रबी फसल कार्यशाला का हुआ आयोजन
चतरा, नवम्बर 18 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के अध्यक्षता मे किया गया। कार्यशाला मे किसानों को रबी फसलों की खेती से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यशाला में किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए उन्नत खेती के तरीके, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, खाद के संतुलित उपयोग तथा फसलों की देखभाल के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और कृषि संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर बीटीएम शेखर कुमार, बीओ शिवमंगल कुमार, कृषक मित्र संतोष यादव, विजय गंझू, दिलीप यादव, दिलेश्वर भोक्ता, घनश्याम यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.