चतरा, नवम्बर 3 -- अवैध पोस्ता खेती की तैयारी पर कार्रवाई Chatra News: कुंदा प्रतिनिधि । चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा गाँव में कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पोस्ता (अफीम) की खेती रोक थाम को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्रामीणों को पोस्ता की अवैध खेती के दुष्परिणामों और कानूनी कार्रवाई के संबंध में जागरूक कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वन भूमि पर पोस्ता की खेती की तैयारी को लेकर ट्रैक्टर से जुताई की जा रही है। सूचना पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए खेत की जुताई में लगे एक हल सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पोस्ता की खेती की तैय...