चतरा, अक्टूबर 26 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के डोकवा, कोड़हास सुरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस के द्वारा संयुक्त रुप से जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर ग्रामीणों को अफीम की खेती से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह एक गंभीर अपराध है, जिसमें जेल और भारी जुर्माना हो सकता है। साथ ही ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया, जिसमें जमीन का बंजर होना, जल प्रदूषण तथा युवा पीढ़ी पर नशे के गंभीर दुष्प्रभाव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Latehar News: अवैध पोस्ता-अफीम के खिलाफ बालूभांग में चलेगा जागरूकता अभियान वन अधिकारियों ने कहा कि अवैध खेती से पर्यावरण को भारी नुकसान पह...