Chatra News: पोषण संजीवनी अभियान के तहत 37 बिरहोर परिवारों के बीच राशन किट का वितरण
चतरा, अक्टूबर 27 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड के पीरी गांव स्थित बिरहोर टोला में प्रदान फाउंडेशन के तत्वावधान में पोषण संजीवनी अभियान चलाया गया। इसके तहत एक विशेष राहत एवं पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर बिरहोर समुदाय के 37 परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के अंतर्गत आने वाले बिरहोर समुदाय के परिवारों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है। संस्था का मानना है कि इस प्रयास से समुदाय के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में तेजी से सुधार आएगा। जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाकर संस्था ने उन्हें एक मजबूत सहयोग प्रदान किया है। प्रदान फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य चतरा जिले के बिरहोर परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए संस्था इन परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.